featured खेल देश

रोहित शर्मा ने आज के दिन ही बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे नही छू पाया कोई भी बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने आज के दिन ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे नही छू पाया कोई भी बल्लेबाज

हिटमैन (रोहित शर्मा) ने चार साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया से खेलते हुए ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे किसी बैट्समैन ने नही छू पाया। मालूम हो कि 13 नवंबर 2014 को भारत-श्रीलंका वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यानी कि हिटमैन ने एक पारी में दो शतक और एक अर्धशतक ठोका था।बल्लेबाजों का इस भारी भरकम टारगेट को अब तक तोड़ना तो दूर छूने की भी कोशिश से परहेज रहा है।

 

रोहित शर्मा ने आज के दिन ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे नही छू पाया कोई भी बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने आज के दिन ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे नही छू पाया कोई भी बल्लेबाज

इसे भी पढे़ं-WC T20: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

 

बता दें कि रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में यह दूसरा दोहरा शतक था। सबसे महत्व पूर्ण बात यह है कि रोहित शर्मा ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने हैं।रोहित ने 264 रन बनाकर श्रीलंका की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया था। ईडन गार्डन्स पर रोहित ने अपनी 264 रन की पारी में 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।रोहित ने 264 में से 186 रन चौकों और छक्कों से ही बना लिए थे। रोहित की इस उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 404 रन का पहाड़ी रिकॉर्ड बनाया था।

इसे भी पढ़ें-INDvsWI: आखिरी वनडे मैच आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी टीम इंडिया

 

इंडियन टीम के भारी स्कोर के जवाब में श्रीलंका टीम 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। श्रीलंका  यह मैच 153 रन से हार गई थी। इसी तरह रोहित ने सन  2013 में  2 नवंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेयडियम में हुए मैच में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए थे उनकी पारी में 12 चौके और 16 छक्के शामिल थे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 209 रनों की पारी खेली थी।13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी।

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा निजी स्कोर

अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के भी ठोंके थे। रोहित ने अपने पहले 100 रन पूरे करने के लिए जहां शर्मा ने  115 गेंद खेली थीं। वहीं बाद के 100 रन उन्होंने सिर्फ 36 गेंद पर पूरे किए।कप्तान के तौर पर वनडे में यह दूसरा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा निजी स्कोर भारत के ही पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 11 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 219 रनों की पारी खेली थी।

कप्तानी के दौरान  भी दौहरे शतक

वनडे मैच में  कप्तानी के दौरान  भी दौहरे शतक दो बल्लेबाजों के नाम जिनमें  वीरेंद्र सहवाग – 219 ,और  रोहित शर्मा – 208,आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने की शुरुआत  भारत के बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से हुई थी। सचिन ने  24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी। सचिन के बाद अब तक वनडे में सात  दोहरे शतक लगाए जा चुके हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

गुजरात चुनाव: बीजेपी ने की अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

Rani Naqvi

पीयूष गोयल ने कहा, हम यूके, यूएई जैसे देशों के साथ एफटीए चर्चा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

Nitin Gupta

रणबीर कपूर पहली बार करेंगे IPL शो होस्ट, 2 घंटे का वसूलेंगे 1 करोड़

rituraj