खेल

रोहित ने बताई मुंबई इंडियंस टीम के हारने की असली वजह

GFJGHK रोहित ने बताई मुंबई इंडियंस टीम के हारने की असली वजह

मुंबई। मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल के 10वें संस्करण में खेले गए पहले क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा और ये टीम फाइनल  में जाने से रूक गई। इस पर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि इस मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी इस सीजन में टीम की सबसे खराब बल्लेबाजी रही। वानखेड़े स्टेडियम में को खेले गए इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई को 20 रनों से हराया।

GFJGHK रोहित ने बताई मुंबई इंडियंस टीम के हारने की असली वजह

बता दें कि पहले बल्लेबाजी कर पुणे ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर केवल 142 रन ही बना सकी। रोहित का कहना है कि सच कहूं, तो 160 का स्कोर उम्मीद से कम था। हमें लगा था कि हम इसे हासिल कर लेंगे। यह टीम की इस सीजन में सबसे खराब बल्लेबाजी रही। बल्लेबाजों की साझेदारी सही नहीं थी। पुणे के खिलाफ छोटी साझेदारी भी जरूरी थी।

पुणे से मिली हार के बाद भी टूर्नामेंट में मुंबई का सफर खत्म नहीं हुआ और उसके पास अब भी फाइनल में जगह बनाने का मौका है। रोहित की टीम अगर दूसरे क्वालीफायर में जीत हासिल कर लेती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। कप्तान रोहित ने कहा कि पुणे ने हमें रोकने के लिए अच्छी गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में विकेट लिए। आपको स्थिति का आंकलन करना चाहिए और उसके अनुसार फैसले लेने चाहिए। हालांकि, यह टूर्नामेंट का अंत नहीं है। हमारे पास अब भी एक मौका है खुद को सीबित करने का।

Related posts

कौन पहनेगा वनडे सीरीज में नंबर वन का ताज, विराट और एबी में शुरू हुई जंग

Breaking News

अनुष्का नहीं ये अभिनेत्री है विराट की पहली च्वाइस

kumari ashu

भारत की बेटियों का मुकाबला इंग्लैंड के साथ, देश मांग रहा जीत की दुआएं

Rani Naqvi