featured देश

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द किया दौरा

Robert Vadra 01 रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द किया दौरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस बात की जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर करके दी। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रियंका गांधी ने वीडियो में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है,और अब मैं आइसोलेशन में रहूंगी।

प्रियंका गांधी का असम, तमिलनाडु दौरा रद्द

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हाल ही में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। हालांकि मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में ही रहूंगी। उन्होने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर किया पोस्ट

वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गया और संक्रमित हो गया। हालांकि मैं एसिम्टोमेटिक हूं और कोविड नियमों के अनुसार मैं और प्रियंका आइसोलेशन में हैं। गनीमत की बात है कि प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव आई है और बच्चे हमारे साथ नहीं है, घर के बाकी मेंबर भी निगेटिव हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी आज असम में प्रचार करने वाली थीं, जहां उनकी तीन रैलियां थी। जबकि कल वो तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली थी।

Related posts

OYO की सालाना रिपोर्ट ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, साल 2020 में भारत में हुए सबसे ज्यादा होटल बुक

Aman Sharma

टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में शुरू बगावत समाप्त, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा भाजपा में थे,है और रहेंगे

Neetu Rajbhar

संजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा- तीसरी लहर में भ्रष्टाचार की तैयारी में यूपी सरकार

Shailendra Singh