featured यूपी राज्य

पैदल घर वापस लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार  रोडवेज बस ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत

up 4 पैदल घर वापस लौट रहे मजदूरों को तेज रफ्तार  रोडवेज बस ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर: देश में लॉकडाउन के चलते पैदल जा रहे मजदूरों का दौर लगातार जारी है। साथ ही उनके साथ हो रहे हादसों का भी दौर जारी है। बुधवार रात को भी कुछ मजदूर पंजाब से बिहार के लिए पैदल ही अपने घर जाने को निकल पड़े। तभी  उत्तर प्रदेश  के मुजफ्फरनगर से बुधवार देर रात को एक बड़ी दर्दनाक खबर आई। यहां दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जिनमें भी कुछ की हालत गंभीर है। पैदल घर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया है।

बता दें कि देर रात पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे मजदूर जब सिटी कोतवाली इलाके में पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें 6 की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। ये सभी बिहार के मूल निवासी थे और पंजाब से पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे थे।

https://www.bharatkhabar.com/birthday-special-untold-stories-of-facebook-owner-mark-zuckerberg/

जानकारी के मुताबिक पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे बिहार के 6 मजदूरों को बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी घायल हो गए।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और घायल मजदूरों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।

Related posts

नासा ने की भविष्यवाणी, साल 2030 में धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़ !

pratiyush chaubey

फतेहपुर में बारिश बनी मुसीबत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Shailendra Singh

कोरोना वायरस के स्वरूप ने फिर हुआ बदलाव, वैश्विक स्तर पर 127 लोगों में वायरस की पुष्टि

sushil kumar