यूपी। हाथरस जिले में बुधवार की रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हो गया। थाना सादाबाद इलाके में गांव मिढ़ावली के पास एक रोडवेज बस ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इसमें 6 लोगों की मौके परर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के शिकार हुए सभी कार सवार जनपद फिरोजाबाद के नगला मान गांव के मुरारीलाल के घर परिवार के लोग हैं। ये सभी मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। थाना सादाबाद क्षेत्र में मिढ़ावली गांव पर टोल प्लाजा से पहले उनकी कार में एक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुरारीलाल की पत्नी ,2 बेटे , 2 बेटी तथा दामाद की दर्दनाक मौत हुई है।