Breaking News यूपी

RSS कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के नाम पर होगी सड़क: महापौर

IMG 20210712 WA0009 RSS कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के नाम पर होगी सड़क: महापौर

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के नाम पर लखनऊ में एक सड़क बनेगी। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विजय अग्रवाल आजीवन अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहे। उन जैसे कार्यकर्ताओं के कारण ही आरएसएस विशालकाय वृक्ष के रूप में आज मौजूद है।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर ने परिवारजनों से मिल उन्हें सांत्वना प्रदान की। महापौर ने विजय अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विजय अग्रवाल संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने विभिन्न दायित्वों को कुशलतापूर्वक निर्वहन किया तथा उस दायित्व की गरिमा भी बढ़ाई।

IMG 20210712 WA0004 RSS कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के नाम पर होगी सड़क: महापौर

उन्होंने कहा कि विजय अग्रवाल एक लोकप्रिय समाजसेवी थे और जमीनी स्तर पर लोगों से उनका जुड़ाव था। अग्रवाल ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिस निष्ठा, समर्पण और दक्षता से संगठन के विस्तार में योगदान दिया वह सराहनीय है।

बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे विजय ने अपने जीवन मे संघकार्य को सदैव प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने जीवन की पारिवारिक ,सामाजिक एवं सांगठनिक भूमिकाओं का संतुलित रूप से निर्वहन किया तथा अपने कठिन परिश्रम व अनुशासित व्यवहार के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में संघ कार्य के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई।

IMG 20210712 WA0007 RSS कार्यकर्ता रहे विजय अग्रवाल के नाम पर होगी सड़क: महापौर

महापौर ने बताया कि सहज भाव व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विजय जी ने शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका निभाई। लखीमपुर में उनके द्वारा स्थापित पं०दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज है, जो शानदार ढंग से चल रहा है।

उनके द्वारा समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से किये गए सेवा कार्य हमेशा याद किये जायेंगे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिवार व शुभचिंतकों को यह कष्ट सहने का संबल प्रदान करे। महापौर ने जानकीपुरम सेक्टर-जी स्थित विशाल हॉस्पिटल के बगल से होते हुए स्टेट बैंक ट्रेनिंग सेंटर तक रोड का नाम भी विजय अग्रवाल के नाम से करने की घोषणा की।

Related posts

25 सितंबर से देश में दोबारा लागू होगा लॉकडाउन? जानें वायरल दावे का सच

Samar Khan

नाजायज सम्बन्धों के चलते काटा गुप्तांग

piyush shukla

आवास योजना में अपात्र को भी मिल गया फायदा, अब लौटानी होगी धनराशि

Aditya Mishra