पंजाब। कपूरथला के गोइंदवाल रोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार छोटा हाथी पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इसमें 17 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी सवार व्यक्ति रिश्तेदार की अस्थिया विसर्जित करने के लिए गोइंदवाल जा रहे थे।
जिस दौरान छोटा हाथी असंतुलित हो गया और पेड़ से टकरा गया। जिसमें 17 घायल हो गए। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।