मुंबई। मुंबई के पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की पेड़ के साथ टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.45 बजे मिलान फ्लाइओवर के पास मुंबई हवाईअड्डे के मुख्य रनवे के सामने हुई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी कार लगभग 10 फुट ऊपर तक उछल गई। इससे घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई।
जांचकर्ता तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को दुर्घटना की वजह मान रहे हैं। हालांकि शराब पीकर गाड़ी चलाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि दिन के शुरुआती घंटों में राजमार्ग पर ट्रैफिक नहीं था। मृतकों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। हालांकि, अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।