देश Breaking News featured मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के सिक्योरिटी गार्ड ने किया बड़ा खुलासा

रिया चक्रवर्ती के सिक्योरिटी गार्ड ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने जब से बिहार पुलिस को अपनी अर्जी दी है, तब से ही रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून के दिन हुई थी और इसे एक आत्महत्या बताया गया था। लेकिन केके सिंह ने अपनी एफआईआर में इस बात का शक जताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर रुपये की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। केके सिंह की शिकायत के बाद ही रिया चक्रवर्ती फरार हो गई थीं और ईडी के बुलाने पर पूछताछ के लिए पहुंची थी।

सिक्योरिटी गार्ड ने किया खुलासा

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों कहां रह रही है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है इसी के चलते रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बड़ा खुलासा किया है। रिया चक्रवर्ती के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया है कि पिछले एक महीने से उसने रिया चक्रवर्ती को नहीं देखा हैं। सिक्योरिटी गार्ड का नाम मनोज चौधरी है, जो पिछले डेढ़ साल से रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग की रखवाली कर रहा हैं। उसने बताया है कि रिया चक्रवर्ती पहले घर के आसपास ही नजर आ जाती थीं लेकिन पिछले एक महीने से उसने रिया चक्रवर्ती को नहीं देखा हैं।

सीबीआई कर रही मामले में पूछताछ

मनोज ने इस मामले में बताया है कि पहले तो मैं उन्हें दिन में कई बार देख लेता था। वो घर से बाहर और अंदर आती-जाती रहती थी लेकिन पिछले एक महीने से न तो उनकी कार ही नजर आई है और न ही वो दिखाई दी हैं। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है सीबीआई लगातार लोगों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करने में जुटी हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सभी के सामने होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

Related posts

Good Friday 2022: गुड फ्राइडे पर आखिर क्यों खाई जाती है मछली, जानिए क्या है वजह

Neetu Rajbhar

देहरादून बोर्डिंग स्कूल दुष्कर्म सनसनीखेज घटना, सरकार ने दी दोबारा एनओसी

Rani Naqvi

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस करेगी रिजर्व बैंक का घेराव

kumari ashu