सुशांत की आत्मत्या ने सभी को हिला दिया है। सुशांत की मौत से बॉलीवुड सितारे सदमें में है।
मुंबई। सुशांत की आत्मत्या ने सभी को हिला दिया है। सुशांत की मौत से बॉलीवुड सितारे सदमें में है। मुंबई पुलिस सुशांत की आत्महत्या की गुत्थी तो सुलझाने के लिए उनको करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। रिया ने सुशांत की मौत से जुड़े कई राज खोले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था। सुशांत और रिया एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी के चलते पुलिस ने रिया से पूछताछ की। रिया 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची थी उसके बाद रिया करीब 9 से 10 घंटे के बाद पुलिस स्टेश से बाहर आई। तो आईये हम आपको बताते हैं रिया ने क्या कहा..
सुशांत के साथ हुई थी रिया की लड़ाई
जानकारी के मुताबिक रिया से उनके और सुशांत के रिश्ते को लेकर कई सवाल पूछे गए। रिया से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी की बात से लेकर उनके दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवालों का जावाब मांगा गया। पिंकविला की रिपोर्ट में रिया के बयानों का खुलासा करते हुए बताया गया कि वो और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ रहते थे।
https://www.bharatkhabar.com/congress-mla-arrived-to-vote-wearing-ppe-kit/
इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने ये भी माना है कि वह सुशांत के मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों मैसेज और फोन से बातचीत होती रहती थी। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस को भी दिखाया है और ये भी कहा है कि लड़ाई के बाद फोन कॉल के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
सितंबर 2019 डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत
रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी। रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक़ सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया कहना का है जब तक वह सुशांत के पास रही तब तक उनका अच्छे से ख्याल रखा लेकिन एक समय सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और मुझे घर भेज दिया।
सुशांत ने रिया को कहा था यशराज फिल्म छोड़ने के लिए
रिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत ने करीब एक साल पहले जब वो रिलेशनशिप में नहीं थे उनसे यशराज फ़िल्म छोड़ने के लिए कहा था। इस बारे में सुशांत से जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो सुशांत ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए बस यशराज छोड़ने के प्रेशर डाला था, लेकिन रिया ने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसे ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ था।
रूमी जाफरी की फिल्म करने के लिए एक्साइडेट थे सुशांत
रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करनेवाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फ़िल्म फ़रवरी में फ़्लोर पर जानेवाली थी फिर शूटिंग शुरु होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से वैसा नहीं हो पाया। सुशांत अपने फ़्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनको स्पोर्ट कर रही थी।