featured देश यूपी राज्य

लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, अधिकारियों ने जारी किया हाई अलर्ट

yamuna nadi लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, अधिकारियों ने जारी किया हाई अलर्ट

मथुराः यमुना नदी में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजेवाला और हथनीकुंड बांध से लगातार कई लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जा रहे। जिस वजह से यमुना नदी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाने की आशंका है।

yamuna nadi लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, अधिकारियों ने जारी किया हाई अलर्ट

अधिकारियों ने जारी किया हाई अलर्ट

वहीं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना नदी किनारे बसी कालोनियां एवं गांव के लोगों के लिए प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है। यमुना तटवर्ती इलाकों में बारिश के पानी का पहले से ही सैलाब बना हुआ है।

हथनीकुंड बांध से छोड़ा गया पानी

आपको बता दें कि सभी जगह हो रही मूसलाधार बारिश से यमुना नदी में पानी पहले से बढ़ रहा था। वही 26 जुलाई को हथनीकुंड बांध से 1लाख 36 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिस पानी का बुरा असर यमुना नदी में भी देखने को मिल रहा है।

बाढ़ चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

वहीं रविवार 3 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी ताजेवाला बांध से यमुना नदी में छोड़ा गया है। लाखों क्यूसेक की संख्या में आ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही साथ बाढ़ चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि मथुरा की सीमा में इस पानी के आने की सम्भावना है। जिससे सम्भावना यह लगाई जा रहा है कि यमुना खतरे के निशान तक पहुंच सकती।

    -अंकित त्रिपाठी 

Related posts

Lifestyle: शरीर में है विटामिन-D की कमी तो ऐसे लगाएं पता

Aditya Mishra

महारैली: तेजस्वी यादव- नीतीश कुमार ने शरद यादव को दिया धोखा

Pradeep sharma

गन्ने की उपज को बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने लगाया जोर

Rahul