featured देश राज्य

दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

dellhi दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में अब तक पांच लाख तीन हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है।

दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा
दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा

वहीं इससे पहले संबंधित अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.93 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

यमुना के किनारे बसे इलाकों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर दिल्ली सरकार की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है।

हथनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिये

हिमाचल में भारी वर्षा से पंजाब तथा हरियाणा के बरसाती नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ का पानी खतरे के निशान से उपर बहने के कारण हथनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिये जिससे कई बिजली परियोजनाओं पर उत्पादन बंद हो गया। पठानकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल में भारी वर्षा से चक्की नदी में जलस्तर बढऩे से एयरपोर्ट को जाने वाली रोड का कुछ हिस्सा बह गया।

70 लाख की लागत से बनी थी सडक

इस रोड को करीब पांच माह पहले एक करोड़ 70 लाख की लागत से बनवाया था। नदी पर बने रेलवे पुल को भी खतरा बढ़ता जा रहा है तथा इसके पास बने सैनिक अस्पताल की दीवार को भी खतरा बढ़ गया है। पुल के नीचे की जमीन धंसनी शुरू हो गयी है ।

Related posts

झामुमो के नेतृत्व वाले तीन-गठबंधन झारखंड सत्ता में हासिल

Trinath Mishra

तुर्की ने कुर्दिश लड़ाकों को खदेड़ने के लिए किया हवाई हमला, 18 की मौत

Breaking News

PM Modi in Uttarakhand: पीएम मोदी ने कहा: विरोधियों का फार्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’!

Neetu Rajbhar