featured मनोरंजन

ऋषि कपूर की वो बेहतरीन फिल्में जिनसे वो फर्श से अर्श तक पहुंचे..

rishi 2 ऋषि कपूर की वो बेहतरीन फिल्में जिनसे वो फर्श से अर्श तक पहुंचे..

बॉलीवुड स्टार इरफान खान के निधन के सदमें से अभी बॉलीवुड निकल भी नहीं पाया था कि, आज बॉलीवुड को एक बड़ा झटका तब लगा जब बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले ऋषि कपूर की अचानक से आज सुबह मौत की खबर आयी।

लंबी बीमारी से लड़ने के बाद ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। अपने पीछे ऋषि कपूर 50 सालों का अपना लंबा फिल्मी करियर छोड़ गए हैं। ये उनकी विरासत है और हमेशा रहेगी। अपने इस लंबे करियर में ऋषि कपूर ने रोमांटिक से लेकर निगेटिव रोल अदा किए। जिन्हें जमाना कभी नहीं भूल पाएगा। चलिए आपको बॉलीवुड के इस चमचमाते सितारे के गुजर जाने के बाद हमेशा याद की जाने वाली बेहतरीन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं। जिन्हें देखने के बाद आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा कि, बॉलीवुड के साथ दुनिया ने एक बेहतरीन कलाकर खो दिया।

rishi 4 ऋषि कपूर की वो बेहतरीन फिल्में जिनसे वो फर्श से अर्श तक पहुंचे..
1-बॉबी
ऋषि कपूर की पहली फिल्म ‘बॉबी’ अपने समय की सबसे पॉपुलर फिल्म थी। डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सभी को मोह लिया था। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे, खासकर… ‘हम-तुम… एक कमरे में बंद हों। उनका ये गीत आने वाला जमाना कभी नहीं भूलेगा।

2- मेरा नाम जोकर है

मेरा नाम जोकर फिल्म का जब-जब नाम लिया जाता है। तब-तब बॉलीवुड के सुपर स्टार राजकुमार की याद आ जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस फिल्म में एक रोल ऋषि कपूर ने भी किया था।
वैसे तो ‘बॉबी’ ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म कही जाती है, लेकिन स्क्रीन पर उनका डेब्यू ‘मेरा नाम जोकर’ से ही हो गया था। इस फिल्म में ऋषि ने पिता और फिल्म के लीड हीरो, राज कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था। जिसे कोई नहीं भूल सकता।

3- अग्निपथ
ऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्मों की बात हो और अग्निपथ का जिक्र न किया जाये। ऐसा हो नहीं सकता। हमेशा चॉकलेटी छवि रखने वाले ऋषि कपूर ने इस फिल्म में ऋषि कपूरा का नेगेटिव रोल खूब पसंद किया गया था। ऋषि कपूर ने ‘अग्निपथ’ में रऊफ लाला बनकर सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म के बिना उनकी सबसे यादगार फिल्मों की लिस्ट अधूरी है।

4-चांदनी
ऋषि कपूर और श्री देवी की सबसे बेहतरीन फिल्म चांदनी है। इस फिल्म में दोनों कलाकारों की लवस्टोरी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन अफसोस दोनों की कलाकार अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन इनकी ये खूबसूरत फिल्म हमेशा दोनों कलाकारों को जिंदा रखेगी।

5- मुल्क
ऋषि कपूर की जिंदगी की आखिरी फिल्म मुल्क है। ऋषि कपूर कितने मंझे हुए, कितने संदीजा एक्टर थे, इसकी एक और मिसाल थी फिल्म ‘मुल्क’। अपने ही देश में अपनी पहचान के लिए लड़ रहे एक मुस्लिम शख्स का रोल उन्होंने बड़ी ही शिद्दत से निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा भी और ऋषि कपूर के काम की खूब तारीफ की।

https://www.bharatkhabar.com/bollywood-veteran-rishi-kapoor-breathed-his-last-at-hn-reliance-hospital-in-mumbai/
ऋषि कपूर की फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्हें हर रोल में जनता ने खूब प्यार दिया और हमेशा देती रहेगी। आज ऋषि भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री के विवादित बोल कहा, मुसलमान नहीं देते भाजपा को वोट

kumari ashu

850 विदेशी मुसलमान अगर जमात में नही गए तो कहा गए थे? क्या किया भारत आकर?

Shubham Gupta

अल्मोड़ा : टीकाकरण अभियान को लेकर जिला अधिकारी वंदना सिंह ने की समीक्षा बैठक

Nitin Gupta