मनोरंजन

विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई सितारों के शामिल नहीं होने पर भड़के ऋषि कपूर

rishi kapoor 1 4 विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई सितारों के शामिल नहीं होने पर भड़के ऋषि कपूर

मुंबई। विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सुपर स्टारों की गैरमौजूदगी पर ऋषि कपूर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज कलाकारों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर खन्ना को अंतिम विदाई दी, लेकिन बॉलीवुड के तमाम ऐसे स्टारों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

rishi kapoor 1 4 विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई सितारों के शामिल नहीं होने पर भड़के ऋषि कपूर

अंतिम संस्कार से लौटकर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में बिना किसी के नाम लिए इस दौर के उन सुपर स्टारों को लताड़ा, जो विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। ऋषि कपूर ने लिखा, उन एक्टर्स को शर्म आनी चाहिए जो विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। हालांकि बहुत से एक्टर ऐसे है जिन्होंने उनके साथ काम किया। आपको उनका सम्मान करना चाहिए।

 

इसके आगे कपूर ने लिखा, कल रात प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में बहुत सारे चमचों से मिला लेकिन विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा।

शाहरुख खान के लिए कहा गया कि वे इन दिनों विदेश में हैं। आमिर खान हाल ही में चीन से लौटे। लता मंगेशकर वाले समारोह में वे दीनानाथ मंगेशकर सम्मान लेने पहुंचे, लेकिन विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नहीं आए। सैफ अली खान भी दूर रहे। खान सितारों के अलावा रितिक रोशन, अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर सिंह जैसे नामचीन सितारे भी नहीं नजर आए। करण जौहर, जिन्होंने विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि के तौर पर बाहुबली 2 का भव्य प्रीमियर कैंसिल कर दिया, लेकिन वे भी अंतिम संस्कार से दूर रहे। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर वहां जरूर पहुंचे, लेकिन रणबीर कपूर की गैरमौजूदगी पर ऋषि कपूर ने सफाई दी कि अपनी मां नीतू के साथ रणबीर इन दिनों विदेश में हैं।

Related posts

शादी से पहले चला पता, सोनम कपूर है इस गंभीर बीमारी से पीड़ित

mohini kushwaha

Undisputed क्वीन है आलिया भट्ट: कंगना रनौत

mohini kushwaha

सोनम की पोस्ट पर पति का बन गया मजाक, लोगों ने कहा सोनम की फोटो खराब करता है

mohini kushwaha