खेल Breaking News

रियो ओलम्पिक: यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार हुए नामीबियाई मुक्केबाज

rio olampic रियो ओलम्पिक: यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार हुए नामीबियाई मुक्केबाज

रियो डी जनेरियो। ब्राजील पुलिस ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले नामीबियाई मुक्केबाज को यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जोनास जुनियस (22) ने रविवार को कथित तौर पर ओलम्पिक खेल गांव में रविवार को एक होटल की महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

rio olampic

इसके अलावा उन पर आरोप है कि उन्होंने महिलाकर्मी को उनके साथ यौन संबंध बनाने के बदले पैसे देने की पेशकश भी की। महिला ने उनके इस प्रस्ताव को नकार दिया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

जुनियस ऐसे दूसरे एथलीट हैं, जिन्हें ब्राजील की पुलिस की ओर से तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मोरक्को के 22 वर्षीय मुक्केबाज हसन साड्डा को गिरफ्तार किया गया था।

हसन पर ओलम्पिक खेल गांव के होटल की दो महिलाकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिशेष धान इथेनॉल संयंत्रों को देने की इजाजत मांगी

Samar Khan

भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं जेपी नड्डा, हालाकि ये भी हैं लिस्ट में शामिल

bharatkhabar

वायुसेना प्रमुख बोले, हम चीन-पाक से एक साथ युद्ध करने को तैयार

Trinath Mishra