featured Breaking News खेल

रियो ओलम्पिक: हॉकी में भारत ने जीत के साथ खाता खोला

Indian Hockey रियो ओलम्पिक: हॉकी में भारत ने जीत के साथ खाता खोला

रियो डी जेनेरियो। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को जीत के साथ रियो ओलम्पिक में अपने अभियान का आगाज किया है। उसने अपने पहले पूल मैच में आयरलैंड को 3-2 से हराया। ओलम्पिक हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के इस मैच में आठ बार के चैम्पियन भारत ने रुपिंदर पाल सिंह के दो तथा वीआर रघुनाथ के एक गोल की मदद से जीत का स्वाद चखा।

Indian Hockey

रघुनाथ ने भारत के लिए मैच का पहला गोल पहले क्वार्टर के अंत में किया। यह गोल 15वें मिनट में हुआ। इसके बाद रुपिंदर ने 27वें और 49वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम की जीत तय की। भारत के तीनों गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुए। आयरलैंड ने भी अपना एकमात्र गोल पेनाल्टी कार्नर पर किया। यह गोल जान जर्मेन ने 45वें मिनट में किया।

ऐसा लग रहा था कि भारत 3-1 से यह मैच जीत लेगा लेकिन कोनॉर हार्ट ने 56वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। भारत को अब अपने दूसरे पूव मैच में जर्मनी से भिड़ना है। यह मैच 8 अगस्त को होगा। शनिवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में अर्जेटीना ने नीदरलैंड्स को 3-3 की बराबरी पर रोका।

Related posts

देश के साथ-साथ चीन और अमेरिका ने भी माना पीएम मोदी हैं ताकतवर

Vijay Shrer

पीएम मोदी ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Pradeep sharma

रामगोपाल ने कहा अखिलेश की लोकप्रियता से मुलायम को जलन

shipra saxena