featured यूपी

अब मुख्तार अंसारी के दाहिने हाथ अनुज कनौजिया पर गिरेगी गाज, 50 हजार का है इनाम

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की एक और मांग, बैरक में TV लगाने की गुजारिश

लखनऊ: बाहुबली और नेता मुख्तार अंसारी इन दिनों जेल में बंद है। मुख्तार के साथ काम करने वाले अन्य लोगों पर भी सरकार नकेल कस रही है। राइट हैंड माने जाने वाले अनुज कनौजिया पर भी उत्तर प्रदेश सरकार धावा बोल सकती है।

50000 का इनामी है अनुज कनौजिया

अनुज कनौजिया की तलाश उत्तर प्रदेश पुलिस कई दिनों से कर रही है। उसके सिर पर ₹50000 का इनाम भी रखा गया है। गिरफ्तारी में असफल होने के बाद अब संपत्ति जप्त करने का सिलसिला शुरू होने वाला है। इसके लिए पहले ही पुलिस ने कोर्ट से परमिशन ले ली है। जल्द ही अनुज की संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाला यह व्यक्ति मऊ जिले का रहने वाला है। क्षेत्र में अनुज कनौजिया की गिनती मुख्तार के करीबियों में होती है। कई आरोपों से घिरे होने के कारण पुलिस लगातार इसकी पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पाई।

15 मार्च को कोर्ट में प्रार्थना पत्र

अनुज कनौजिया की संपत्ति कुर्क करने का प्रार्थना पत्र 15 मार्च को ही पुलिस द्वारा दिया गया था। जिसे मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया। अब जल्द ही अनुज की संपत्ति पर पुलिस का हथोड़ा चलने वाला है। मुख्तार के जेल जाने के बाद से कई पुराने मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किल है अभी और बढ़ने वाली है।

Related posts

वियतनाम में मिला 1100 साल पुराना शिवलिंग कहां से आया?

Mamta Gautam

भारत में नहीं दिखेगा साल का पहला सूर्यग्रहण

kumari ashu

निशानेबाज कल्पेश उपाध्याय का आज है जन्मदिन, परिजनों ने दिया प्यार, स्नेह और अपना आर्शीवाद

Rahul