- भारत खबर || नई दिल्ली
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के ऊपर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष पर 1.1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से यौन शोषण के प्रकरण पर गहरी पूछताछ की जा रही है। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का कहना है कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।
हाल ही में राज्यपाल तक मामला पहुंचने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में यह बताया कि मुझ पर यह सभी आरोपों जबरदस्ती लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया हुआ है। पायल घोष का कहना है कि यदि अनुराग कश्यप को सजा नहीं मिली तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। इसी को देखते हुए अनुराग कश्यप का समर्थन कर रही ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर 1.1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मुंबई हाई कोर्ट द्वारा इस प्रकरण पर सुनवाई की तारीख 7 अक्टूबर 2020 रख दी गई है। ऋचा चड्ढा ने अपने बयान के दौरान थर्ड पार्टी द्वारा उजागर किए गए विवाद और आरोप में उनके नाम को गलत और झूठे तरीके से घसीटनक की निंदा की थी। ऋचा का कहना है कि किसी महिला के साथ अगर सच में कुछ गलत हुआ है तो उन्हें हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। अब इस प्रकरण पर सुनवाई मुंबई हाई कोर्ट द्वारा 7 अक्टूबर को सुनिश्चित की गई है। अब देखना यह है कि किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।