featured यूपी

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित, रेशू भाटिया बनीं कोषाध्यक्ष

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनीं रेशू भाटिया

लखनऊ। भाजपा ने गुरूवार को महिला मोर्चा अवध प्रान्त की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा द्वारा जारी 31 सदस्यों की सूची में छः उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छः मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य 11 व छः अन्य पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की अध्यक्ष डा. गोदावरी मिश्रा की टीम में लखनऊ निवासी रेशू भाटिया को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

रेशू भाटिया लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया की पुत्रवधू हैं। वह सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय रहती हैं। रेशू भाटिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे निभाने का मैं हर संभव प्रयास करूंगी।

भाजपा द्वारा जारी सूची में सीतापुर निवासी रेखा वर्मा, अयोध्या की बसंती सिंह, अम्बेडकरनगर की प्रेमशीला यादव, गोण्डा की रत्ना वर्मा और लखनऊ की साधना सिंह जग्गी व सुमनलता कुरील को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह लखीमपुर की किरन अग्रवाल और लखनऊ की मिथिलेश ओझा को क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा बनाया गया है।

Related posts

NIA Raid: 4 राज्यों में 40 ठिकानों पर एनआईए की रेड, आतंकवादी व गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Nitin Gupta

शरीर को रखना है स्वस्थ तो करें ये काम….

Breaking News

01 दिसम्बर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul