Breaking News featured देश

सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जवानों को वीरता पुरस्कार

sergical strike सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जवानों को वीरता पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को सैन्यकर्मियों को मिलने वाले वीरता पुस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल 398 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस बार पहली गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन के लांस हवलदार प्रेम बहादुर रेशमी मगर को मरणोपरांत और चौथी पैराशूट रेजिमेंट बटालियन (विशेष बल) के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। वहीं आर्मी चीफ की दौड़ में शामिल रहे मेजर जनरल प्रवीण बख्शी और लेफ्टिनेंट पीएम हारिज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

sergical strike सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल 19 जवानों को वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दो को कीर्ति चक्र, 12 को शौर्य चक्र, तीन को बार टू सेना मेडल, 91 को सेना मेडल, दो को नौसेना मेडल, चार को वायुसेना मेडल, 29 को परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच को उत्तम युद्ध सेवा मेडल और दो को बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 49 को अति विशिष्ट सेवा मेडल, 14 को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

कार्य में समपर्ण के लिए चार को बार टू सेना मेडल, 36 को सेना मेडल, 8 को नौसेना मेडल, 14 को वायु सेना मेडल, चार को बार टू विशिष्ट सेना मेडल और 119 को विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा भारतीय तटरक्षक बल के 7 जवानों को बहादूरी और असाधारण सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

सेना से महार रेजिमेंट की 30वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल गुप्ता, मद्रास रेजिमेंट की सातवीं बटालियन के मेजर डी विनय रेड्डी, पांचवां गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन (फ्रंटियर बलों) के कप्तान अशिक एमबी, राजपूताना राइफल्स की 18 वीं बटालियन के हवलदार हनुमान राम सरन, मराठा लाइट इंफैन्ट्री रेजिमेंट 41वीं बटालियन के नायक गावड़े पांडुरंग महादेव (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

वहीं, पैराशूट रेजिमेंट चौथी बटालियन (विशेष बल) के मेजर रजत चन्द्र, कप्तान आशुतोष कुमार, नायब सूबेदार विजय कुमार और पैराशूट रेजिमेंट नौंवी बटालियन (विशेष बल) के मेजर दीपक कुमार उपाध्याय, पैराट्रूपर अब्दुल कयूम के जवानों, नौसेना के आशु सिंह(मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह (मरणोपरांत) को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

 

Related posts

एयर इंडिया को बेचने के बीजेपी के फैसले का सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने किया विरोध, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

बाढ़ बारिश से हाल बेहाल, मच गया है इन राज्यों में वबाल

mohini kushwaha

Uttarakhand: हार के बाद भी BJP के भरोसेमंद पुष्कर सिंह धामी, जानें किन चुनौतियों का करना होगा सामना

Neetu Rajbhar