featured देश

Republic Day 2022 LIVE: शौर्य और सांस्कृतिक रंग में सराबोर गणतंत्र दिवस परेड

Screenshot 2022 01 26 114414 Republic Day 2022 LIVE: शौर्य और सांस्कृतिक रंग में सराबोर गणतंत्र दिवस परेड

Republic Day 2022 LIVE ||पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में विभिन्न राज्यों की झलकियां निकाली जाएगी। जिसका खास नजारा राष्ट्र राजधानी दिल्ली में देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं। वहीं इस खास मौके पर राष्ट्र राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व्यवस्था की गई है। इस साल देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होंगे। इसको लेकर पूरे वर्ष ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की खास झलक देखने को मिलेगी। तो यहां पढ़े गणतंत्र दिवस के जश्न से जुड़े सारे अपडेट

शौर्य और सांस्कृतिक रंग में सराबोर गणतंत्र दिवस परेड
  • जल शक्ति मंत्रालय झांकी में केंद्र सरकार की जल शक्ति मिशन को प्रदर्शित किया गया। 
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पेश में झांसी में सीआरपीएफ वीर जवानों की दर्शाया गया है। सीआरपीएफ सदा अमर, भारत माता की जय।
  • वस्त्र मंत्रालय की ओर से भारतीय टैक्सटाइल्स एवं भारतीय उद्योग का वर्णन किया गया। 
  • संचार विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर झांकी निकाली गई। 
  • शिक्षा मंत्रालय ने निकाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित झांकी। 
  • सांस्कृतिक मंत्रालय की झांकी श्रीअरविंदो पर आधारित थी। 
  • महाराष्ट्र की झांकी प्राकृतिक सौंदर्य व वन्यजीव पर आधारित थी। जिसने आजादी के महोत्सव को दर्शाए गया। 
  • पंजाब ने अपने लोकगीत भंगड़ा के साथ निकाली झांकी। 
  • उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को दर्शाते हुए झांकी प्रदर्शित कि जिसमें काशी विश्वनाथ को भी दर्शाया गया। 
  • जम्मू कश्मीर के बदलते स्वरूप के साथ निकली झांकी। 
  • कर्नाटक ने सांस्कृतिक पहचान एवं लोकगीतों के साथ निकाली झांकी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे राजपथ

पीएम मोदी पहुंचे नेशनल वॉर मेमोरियल

प्रधानमंत्री मोदी नेशनल वर मेमोरियल पहुंचे। जहां उनके स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख द्वारा किया गया। जहां पहुंचकर पीएम मोदी ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आईटीबीपी के जवानों ने 15000 फीट की ऊंची पर फहराया तिरंगा 

लद्दाख में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवरी जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाते हुए तिरंगा झंडा फहराया। 

आईटीबीपी Republic Day 2022 LIVE: शौर्य और सांस्कृतिक रंग में सराबोर गणतंत्र दिवस परेड

भाजपा मुख्यालय पर जेपी नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

भाजपा मुख्यालय पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जेपी नड्डा “मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से और अपनी ओर से सभी देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम सब उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उनका सपना था, स्वतंत्रता, स्वराज और सुराज। आज हम कह सकते हैं कि उन्हें हमें स्वतंत्रता मिली, स्वराज मिला और पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें सुराज मिला।कोरोना काल में विकसित राष्ट्रों ने तक खुद को असहाय पाया, उनकी व्यवस्थाएं लड़खड़ाती हुई दिखीं। लेकिन हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, समाज एकजुट होकर उनके साथ चला और इस आपदा को अवसर में बदलकर कोरोना से लड़ाई लड़ी।”

पीएम मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Related posts

ये फीचर सेफ रखेगा आपका व्हॉट्सऐप डाटा, कोई नहीं कर पाएगा चोरी

rituraj

UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा की आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Pooja

किसान आंदोलन से सहमी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने की पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा

piyush shukla