यूपी

किशोरी से छेड़खानी पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Rape किशोरी से छेड़खानी पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के मुहल्ला जाटव नगर में एक किशोरी से यहीं के दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। लड़की के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाटव नगर निवासी अरविन्द की 12 वर्षीया बेटी दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। लड़की के भाई रोबिन का आरोप है कि मुहल्ले के ही रेशम पुत्र सुनील कुमार व शुभम पुत्र साधूराम ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की।

Rape किशोरी से छेड़खानी पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बहन ने घर आकर घटना की बाबत परिजनों को बताया। परिजन जब शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो दोनो आरोपी गायब मिले। थाना कुतुबशेर में किशोरी के भाई की ओर से दोनां आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असदुद्दीन औवेसी ने दिया ये बयान, आप भी सुने

Rani Naqvi

BRD कांड: गिरफ्तार हुआ ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का मालिक मनीष भंडारी

Pradeep sharma

6 दिसंबर से पहले मथुरा बना छावनी, 144 धारा लागू, जानिए क्या है वजह

Rahul