December 9, 2023 4:47 pm
featured धर्म

Kharmas 2022: इस तारीख से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक

makar sankranti Kharmas 2022: इस तारीख से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक

साल 2022 के आखिरी महीने में खरमास पड़ने जा रहा है। ये वो महीना है जिसमें कुछ दिनों के लिए मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इसलिए जरूरी है कि खरमास लगने से पहले ही आप अपने सभी मांगलिक कार्यों को निपटा लें। आइए आपको बताते हैं कि कब लगने जा रहा है खरमास…

यह भी पढ़ें:- Bilkis Bano Gangrape Case: दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस

हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों से पहले मुहुर्त और सूर्य की चाल को देखा जाता है। सालभर में कुछ विशेष दिन ऐसे भी पड़ते हैं जिसमें शुभ कामों को करने की मनाही होती है। इन्हीं में से एक है खरमास। खरमास में विवाह, जनेऊ संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रेवश, भूमि पूजन जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। साल 2022 के आखिरी महीने यानि दिसंबर में खरमास लगने जा रहा है।

जानिए कबसे लग रहा है खरमास?

हिंदू धर्म में खरमास के महीने को शुभ नहीं मानते हैं। इसे मलमास भी कहा जाता है। सूर्य के धनु राशि में पहुंचते ही खरमास की शुरूआत हो जाएगी। साल 2022 का दूसरा खरमास 16 दिसंबर 2022 से शुरू जाएगा।

धनु संक्रांति का क्षण – सुबह 10. 11 (16 दिसंबर 2022)

खरमास का समापन

खरमास का समापन 14 जनवरी 2023 को हो जाएगा। सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में पहुंचते हैं तो उस दिन खरमास समाप्त होता है। खरमास एक महीने का होता है। क्योंकि सूर्य हर राशि में एक महीने तक रहते हैं। सूर्य जब मकर राशि में विराजमान होते हैं उसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

मकर संक्रांति का क्षण – रात 08.57 (14 जनवरी 2023)

Related posts

डॉ. एके बंसल हत्याकांड का खुलासा, STF ने शॉर्प शूटर शोएब को लखनऊ में दबोचा   

Shailendra Singh

बर्थडे स्पेशल: ऐसे परवान चढ़ा था अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या का प्यार, ऐसे किया था प्रपोज़

Rani Naqvi

NIA ने केरल में तीन जगहों पर मारा छापा, आतंकवाद से जुड़ी सामाग्री बरामद

bharatkhabar