featured धर्म

1 मार्च 2022 का राशिफल: महाशिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

rashifal 1 मार्च 2022 का राशिफल: महाशिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया जाता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के पंचांग के अनुसार 1 मार्च 2021 फागुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। फागुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि कैसा रहेगा आपका दिन 

मेष राशि : मेष राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार का साथ से कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। वही खर्चों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े: Mahashivratri Special: राशि के अनुसार भगवान शिव की करें आराधना, बढ़ेगी खुशियां और आर्थिक समृद्धि

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती हैं। वही कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार में वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में व्यवधान उत्पन्न हो सकते है। 

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों का आज परिवारिक जीवन अत्यंत सुखमय रहने वाला है। शैक्षणिक कार्य में प्रगति होने की संभावना है। कारोबार को लेकर यात्रा का योग बन रहा है। संतान के स्वास्थ्य में विकार होने की संभावना है। 

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों में आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में रहेगा। किसी मित्र की सहायता से रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। अज्ञात लोगों से दूर रहे।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। घर परिवार धार्मिक कार्यों से जुड़ा रहेगा परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सभी कार्य में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में तरक्की होने की संभावना है।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। वही किसी मित्र की सहायता से आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें। 

ये भी पढ़े: Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों का आज कारोबार से जुड़े कार्य में पूरा मन लगेगा। वही कार्य क्षेत्र में वृद्धि की संभावना है। रहन-सहन में और व्यवस्था आ सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य विशेष ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की होने के आसार है।

धनु राशि : धनु राशि के जातक आज बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाणी की मधुरता बिगड़ती काम को बनाने में सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम का बेहतर परिणाम देखने को मिल सकता है। अधिक खर्चे होने की संभावना है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों का मन अशांत एवं प्रसन्न रहेगा। इस जातक के लोगों का आज कला और संगीत के प्रति लगाव बढ़ सकता है। कारोबार में विस्तार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिलने की संभावना है। आय में कमी और खर्चे अधिक होने की वजह से स्थिति खराब हो सकती है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक आज अपने माता-पिता के साथ को लेकर सतर्क रहें। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा का संयोग बन रहा है। आशा निराशा के अभाव में मन को ज्यादा चिंतित ना करें।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहेगा। वही पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। शैक्षणिक कार्यों पर विशेष ध्यान दें अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। शैक्षणिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है।

Related posts

सनी लियोनी ने बेटी निशा को लेकर लिखी ये पोस्ट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

mohini kushwaha

विश्वविद्यालयों की फाइनल परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Rani Naqvi

रमजानों के बीच पाकिस्तान में हुए बड़े विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख दिया बड़ा बयान..

Mamta Gautam