featured धर्म

5 अप्रैल 2022 का राशिफल: इन राशियों में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

ज्योतिष शास्त्र दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है। आज की पंचांग के अनुसार 5 अप्रैल 2022 मंगलवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। दूसरों की बातों और विचारों से अधिक प्रभावित ना हो। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में भविष्य में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों में आज हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार होगा। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो उस पर पूरा ध्यान दें। आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की पूरी संभावना है। वही नौकरी तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक आज दूसरों की भलाई और सेवा के बारे में सोचेंगे। आज का दिन बिजनेस में तेजी और नए काम शुरू करने के लिए बेहतर है। आज के दिन गलती से भी किसी को धोखा ना दे। काम में व्यस्तता की वजह से परिवार को अनदेखा ना करें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक आज किसी काम को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं। यदि इस जातक के लोगों की कपड़े की दुकान है। तो आज अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अधूरे कामों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक आज किसी दूसरे व्यक्ति को कोई राय देने से बचें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति को पुनर्स्थापित करने की ओर खास ध्यान दें। युवा वर्ग को कई नई चीजें सीखने की जरूरत है। माता पिता के साथ शॉपिंग पर जाने का योग बन रहा है प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज अपनी कामयाबी में करीबी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है व्यापार और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों का आज मूड काफी अच्छा रहेगा मेहनत करने से खास फल प्राप्त होगा। धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातक का जो भी निर्णय लेंगे वह उनके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे अतिरिक्त धन को आप रिटेल ऐसे भी निवेश कर सकते हैं अचानक किसी से मुलाकात एक अच्छे संबंध में बदल सकती है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहेगा आज आपके काम करने के तरीके के साथ आपको लक्ष्य प्राप्ति में भी सफलता हासिल होगी व्यापार क्षेत्र में आर्थिक प्रगति के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज अपने काम पर बेहतर पकड़ बनाकर रखें धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है किसी सरकारी संस्थान में काम मिलने का योग बन रहा है आपके प्रतिद्वंदी आपको किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक आज अपने व्यक्तिगत जीवन में अधिक व्यस्त रहेंगे। धन के पीछे अधिक ना भागे बल्कि परिवार पर ध्यान दें। इच्छा के अनुसार नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं व्यवसायियों की साझेदारी का आज अच्छा फायदा मिल सकता है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों का आज का अध्ययन दूसरों की वजह से खुश रह सकता है। कार्यक्षेत्र में इच्छा के अनुसार सफलता हासिल हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संतोष पूर्ण है। निवेश के लिए नई प्लानिंग बन सकती है।

Related posts

9 साल बाद उर्मिला की धमाकेदार वापसी, इरफान के साथ इस खास किरदार में आएंगी नज़र

rituraj

Election2019: चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंची ‘कांग्रेस की संजीवनी’ प्रियंका और ज्योतिरादित्त सिंधिया

bharatkhabar

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के लिए लिखा पत्र, जानें MSP को लेकर क्या कहा-

Aman Sharma