featured धर्म

7 जनवरी 2022 का राशिफल: कई राशियों को आज करना पड़ सकता है कठिनाइयों का सामना, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है। राशिफल की गणना पंचांग के मुताबिक की जाती है। और आज के पंचांग के अनुसार 7 जनवरी 2022 शुक्रवार का दिन पौष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। शुक्रवार का दिन मां संतोषी और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी कार्यशैली को साबित करने का मौका मिलेगा। मानसिक स्थिति में सुधार होगा। अधिक खर्च करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृष राशि

कामकाज से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। वाद- विवाद की स्थिति से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी भी कार्य की शुरूआत से पहले योजना बना ले।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का ध्यान रखें। खान-पान में परहेज बनाए रखें। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। गीत-संगीत में मन लगेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च करने से बचें।

सिंह राशि

नौकरी के लिए नए अवसरों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद की स्थिति से बचें। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद की स्थिति से बचें। मन में शांति बनाए रखें। लव लाइफ में स्थिति बेहतर होगी। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। गीत-संगीत में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत किसी शुभ कार्य से होगी। आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

कामकाज से जुड़े मामलों में अधिक समय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें। आय के लिए नए साधनों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

आज आप अपनी बातों से दूसरों का दिल जीतेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। आय में वृद्धि होगी। पदोन्नति का योग बना हुआ है। कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक समस्या के कारण मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बना हुआ है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में तेजी आएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। परिवार में खुशियां बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाद विवाद की स्थिति से बचें। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अफसरों की प्राप्ति होगी। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

Related posts

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों में वृद्धि जारी, 34.58 करोड़ के आंकड़ा हुआ पार

Neetu Rajbhar

खेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने पहुंचे पहलवान, पिछले कल से कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी

Rahul

ओडिशा में शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

rituraj