Breaking News बिज़नेस

नया धमाल मचाने उतरेगा रिलायंस जियो, आकाश अंबानी ने किया ऐलान

Akash Ambani नया धमाल मचाने उतरेगा रिलायंस जियो, आकाश अंबानी ने किया ऐलान

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने रिलायंस जियो के साथ सावन के करार की घोषणा की है। रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि सावन के साथ इस निवेश का मकसद डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बिना रुकावट डिजिटल एंटरटेनमेंट सर्विस देना है। उन्होंने कहा कि सावन के साथ इस साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे बेहत खुशी हो रही है और हम मानते हैं कि उनकी उच्च अनुभवी प्रबंधन टीम, जियो सावन को एक बड़े नेटवर्क के विस्तार में सहायक होगी, जिससे भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार में हमारी नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करेगा।

Akash Ambani नया धमाल मचाने उतरेगा रिलायंस जियो, आकाश अंबानी ने किया ऐलान

टेलीकॉम इंडस्ट्री में परचम लहराने के बाद अब रिलायंस जियो दूसरे कारोबार में भी अपना दमखम दिखाने में जुटी है। जियो अब अपने म्यूजिक कारोबार को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए जियो म्यूजिक ने चर्चित म्यूजिक ऐप सावन के साथ एक करार किया है। अब ये कंपनी जियो-सावन के नाम से म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी। आकाश अंबानी के मुताबिक ऑनलाइन म्यूजिक की दुनिया में भी जियो म्यूजिक अपना परचम लहराने जा रही है। खबर के  मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल म्यूजिक सर्विस ‘जियो म्यूजिक’ और दुनिया की बड़ी म्यूजिक ऐप ‘सावन’ के बीच करार की घोषणा की है।

जियो म्यूजिक का मार्केट वैल्यू 670 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. विलय के अलावा रिलायंस इसमें 104 मिलियन डॉलर का कैश निवेश करेगी। इसके अलावा बाकी हिस्सेदारी शेयर के जरिए होगी,इसमें पहले 20 मिलियन डॉलर निवेश किया जाएगा। रिलायंस जियो, सावन के मौजूदा शेयरधारकों से आंशिक हिस्सेदारी खरीद रही है, जिसमें टायगर ग्लोबल मैनेजमेंट, लिबर्टी मीडिया और बर्टल्समैन शामिल हैं। सावन के तीन सह-संस्थापक ऋषि मल्होत्रा, परमदीप सिंह विनोद भट, उनके नेतृत्व की भूमिकाओं में बने रहेंगे और इसका संचालन करते रहेंगे।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ने बांटे सांसदों को फुटबाल

kumari ashu

आज कांग्रेस ने निकाली गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा, पुलिस ने अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों को किया गिरफ्तार

Aman Sharma

बलिया- विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर

Breaking News