featured क्राइम अलर्ट यूपी

रिलायंस के DGM अभिषेक शुक्ला ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

आत्महत्या रिलायंस के DGM अभिषेक शुक्ला ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव में रिलायंस के DGM अभिषेक शुक्ला ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

सुसाइड के लिए पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, नंदिनी एनक्लेव में रहने वाले रिलायंस के DGM अभिषेक शुक्ला अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह पत्नी और एक बच्चे के साथ यहां रहते थे। घटना बीती सुबह करीब 9 बजे की है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद
एसीपी स्वाति चौधरी भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों और परिजनों से जानकारी कर रही हैं। प्रथम द़ृष्टतया आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी

Rahul

किसानों के आगे झूकी मोदी सरकार, वापस लिए तीनों कृषि कानून, पीएम ने मांगी देश से माफी

Rani Naqvi

Delhi MCD Election 2022: नगर निगम के 250 वार्डों पर कल होगा मतदान, सुरक्षा कर्मी तैनात

Rahul