featured उत्तराखंड देश राज्य

IAS स्टिंग मामलाः चैनल के CEO उमेश शर्मा की जेल से रिहाई,पुलिस ने भेजा रांची

IAS स्टिंग मामलाः चैनल के CEO उमेश शर्मा की जेल से रिहाई,पुलिस ने भेजा रांची

आईएएस स्टिंग के मामले में ब्लैकमेलिंग के आरोपी उमेश शर्मा को जेल से जमानत तो मिली, लेकिन जेल से निकलने के बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। बल्कि  उमेश को पुलिस ने जेल से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। उमेश शर्मा को पुलिस रातोंरात रांची (झारखंड) ले गयी। इसकी खबर जब उमेश के अधिवक्ताओं को मिली तब तक दहरादून पुलिस दिल्ली के रास्ते रांची का रूख कर चुकी थी। रांची में दर्ज उसके खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे में उमेश को 24 नवंबर को संबंधित न्यायालय में पेश होना है।बता दें कि उमेश को देहरादून पुलिस लाइन से दो दारोगा और चार सिपाहियों के साथ रांची भेजा गया है।

 

IAS स्टिंग मामलाः चैनल के CEO उमेश शर्मा की जेल से रिहाई,पुलिस ने भेजा रांची
IAS स्टिंग मामलाः चैनल के CEO उमेश शर्मा की जेल से रिहाई,पुलिस ने भेजा रांची

इसे भी पढे़ःसीएम रावत ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया

गौरतलब है कि 29 अक्तूबर से जेल में बंद उमेश को 19वें दिन सत्र न्यायालय राहत मिली थी। रिहाई में वक्त लगने की संभवना थी लकिन उमेश के अधिवक्ताओं ने उसकी बीमारी की वजह दते हुए तत्काल कोर्ट से रिहाई के आदेश करा दिए थे। अब जैसे ही वे उमेश को लेने सुद्धोवाला जेल पहुंचे यहां पेंच फंस गया। उमेश का यहां रांची के मुकदमे से संबंधित भी वारंट पहले से ही था। ऐसे में जेल प्रशासन ने उसे रिहा करने से इंकार कर दिया। इस पर अधिवक्ता और उसके साथी उमेश को बाहर निकालने की जुगत में जुट गए, मगर जेल प्रशासन ने देहरादून पुलिस को इसकी इत्तला देकर उसे रांची भेजने की तैयारी कर दी। जेल प्रशासन ने वारंट के साथ उमेश पुलिसकर्मियों के हांथ दे दिया।

उमेश को सुद्धोवाला जेल भेजा गया है

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के आदेश पर प्रतिसार निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बलोनी ने पुलिस लाइन से दो दारोगा और चार सिपाहियों की गारद लगा कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। शनिवार को कोशिशों की आस लगाने के बाद उमेश के साथी वहां से चले गए। राजेश को पुलिस नंदा देवी एक्सप्रेस से रात ग्यारह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहां से उसे रांची ले जाया जाएगा। राजेश को रांची ले जाए जाने की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुष्टि की है।

महेश कुमार  यादव

Related posts

Live Updates -फ्लोर टेस्ट से पहले जीती कांग्रेस-JDS, रमेश कुमार बने स्‍पीकर

mohini kushwaha

फारुक अब्दुल्ला का बयान बोले, चुनाव तय करेंगे कि कश्मीर गरिमा के साथ संघ का हिस्सा रह पाएगा या नहीं

bharatkhabar

यूपी बजट 2021-22 की शुरुआत निर्मला सीतारमण की तरह इस शायरी से हुई, क्या है खास

Aditya Mishra