Breaking News featured उत्तराखंड

देवभूमि में राजधानी को लेकर फिर जंग जारी

kishor.jpg02 देवभूमि में राजधानी को लेकर फिर जंग जारी

देहरादून। सूबे में राजधानी को लेकर एक बार फिर मजेदार घमासान के आसारे दिख रहे हैं। इस बार विधान सभा का शीतकालीन सत्र गैरसैंण में शुरू हो रहा है। पूरा मंत्रिमंडल आलाधिकारी और विपक्ष गैरसैंण में मौजूद है। लेकिन राजधानी के मुद्दे पर एक बार फिर घमासान के आसार दिख रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि जब बीते साल विधान सभा सत्र के दौरान भाजपा के अध्यक्ष और तत्कालीन नेता विपक्ष गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का बयान दे चुके हैं। फिर कैसे वो दुबारा इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए वकालत कर रहे हैं।

kishor.jpg02 देवभूमि में राजधानी को लेकर फिर जंग जारी

इस बात को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा लोगों के बीच गफलत पैदा करने का काम कर रही है। इसे साफ है कि भाजपा का विजन गैरसैंण को लेकर कितना साफ और स्पष्ट है। भाजपा ने जनता के साथ क्या वादा किया था चुनाव के पहले और आज क्या कर रही है साफ दिख रहा है। हांलाकि विधान सभा अध्यक्ष ने इस बारे में साफ कहा कि उनके पास किसी भी तरह का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

वहीं किशोर उपाध्याय ने साफ संकेत देते हुए कहा कि सूबे में दो राजधानियों का खर्च उठाने की क्षमता नहीं है, दो राजधानी का प्रस्ताव अंग्रेजों के समय का था। अगर सूबे का समुचित विकास चाहिए तो राजधानी एक होनी चाहिए। अगर भाजपा अपने कथन से पलटती है तो कांग्रेस इस बात का पुरजोर विरोध करेगी।

Related posts

प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी कंडक्टर को गुरुग्राम कोर्ट ने दी जमानत, सीबीआई ने किया विरोध

Breaking News

बिहार: कोरोना से बुरा हाल, 24 घंटों में 7,487 नए बीमार

Saurabh

जनसभा में फूटा विधायक के खिलाफ लोगों का गुस्सा

kumari ashu