Breaking News featured देश बिज़नेस

जानिए क्या है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट, RTGS को लेकर RBI ने उठाया ये बड़ा कदम

778d1cd5 da69 43d8 a8f9 0cf051c4e4ac जानिए क्या है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट, RTGS को लेकर RBI ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिन कोरोना अपना विकराल रूप धारण करने में लगा हुआ है। कोरोना की वजह से जैसी हालत पहले थी, अब भी ठीक वैसी ही बनी हुई है। जिसके चलते देश में इस समय डिलिटल का प्रयोग बढ़ गया है। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान पर ज्यादा असर पड़ा है। ​इन दिनों डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं सरकार भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय रिर्जव बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इस सेवा को हर घंटे (24×7) मुहैया करवाने का ऐलान किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट क्या है और ये कैसे काम करता है?

RTGS बैंक ट्रांसफर क्या है-

बता दें कि अगर कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर करना है तो इसके लिए RTGS का सहारा लेना होता है। इस सुविधा के जरिए 2 लाख रुपये से ज्यादा का फंड ट्रांसफर ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि इससे दो लाख रुपये से कम के ट्रांजेक्शन नहीं किए जा सकते हैं।

क्या है इसके फायदे-

अगर इसके फायदें की बात करें तो इसके कई लाभ हैं। जिनमें सबसे पहले RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर करने के कई फायदे हैं। इसके साथ ही इसके जरिए आसानी से बड़ी रकम का ट्रांसफर किया जा सकता है। वहीं इसके जरिए फंड ट्रांसफर में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन (बैंक की ब्रांच में जाकर) दोनों माध्यमों से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह सुविधा अब 24×7 उपलब्ध है। कभी भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि इससे पहले RTGS की सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को नहीं मिलती थी। इस सुविधा का लाभ केवल कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही लिया जा सकता था। हालांकि 14 दिसंबर से इस टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। अब इस सुविधा का फायदा हर दिन 24 घंटे लिया जा सकता है।

 

Related posts

शिक्षिकाओं ने टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे होने का लगाया आरोप

Samar Khan

Haryana News: सोनीपत में मस्जिद में नमाज अदा करते समय की फायरिंग, कई लोग घायल

Rahul

पीएम मोदी रविवार को करेंगे ग्वालियर दौरा

Rani Naqvi