featured देश धर्म

सैकड़ों साल बाद होली पर बन रहे दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें पूरे तथ्य

holi durlabh sanyog सैकड़ों साल बाद होली पर बन रहे दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव, जानें पूरे तथ्य
होली पर बन रहे ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से इन 5 राशियों को होगा महालाभ दो दिवसीय होली का त्योहार इस साल 28-29 मार्च को मनाया जाएगा। 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस साल होली पर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ व दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन शनि व गुरु एक ही राशि मकर में विराजमान होंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग भी बन रहे हैं। इन शुभ संयोग से पांच राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जानिए होली पर बन रहे ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से किन
इन राशियों को होगा लाभ
1. मेष- होली पर बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से आपके कमाई के साधन बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए उत्तम समय है।
2. कर्क- ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग से आप धन खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। नौकरी में काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
3. सिंह- होली के आसपास आपको धन लाभ हो सकता है। नए बिजनेस या नौकरी का लाभ मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जररूत है। होलिका दहन से पहले कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
4. तुला- 28 मार्च तक आपके लिए समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रमोशन होने की संभावना है। साथ ही आमदनी भी बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
5. कुंभ- नौकरी या बिजनेस में पहले से स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन के योग बन सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा
मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें।
मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें।
कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें।
सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।
तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें।
धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें।
मकर व कुंभ वाले तिल को होलिका दहन में डालें।
होलिका दहन के दिन बन रहे ये अशुभ मुहूर्त
राहुकाल –  5:06 PM – 6:37 PM
यम गण्ड – 12:32 PM – 2:03 PM
कुलिक –   3:34 PM – 5:06 PM
दुर्मुहूर्त – 04:59 PM – 05:48 PM
वर्ज्यम् – 01:06 AM – 02:32 AM
होलिका दहन 2021 का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

PANDIT AKSHAY SHARMA Holi 2021: इस बार होगी बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा है होली पर दुर्लभ योग

(पंडित अक्षय शर्मा)

Related posts

एयर होस्टेस की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, खुल सकता है राज

mohini kushwaha

लखनऊ में रैन बसेरे में घुसी कार, 10 लोगों को रौंदा

kumari ashu

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट को आराम, रोहित के हांथो कमान

mahesh yadav