September 27, 2023 2:21 pm
featured धर्म

सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए बेहद खास

surya सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए बेहद खास

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार के दिन लगेगा। इस दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या का एक साथ दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष दृष्टिकोण से शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक ही दिन पढ़ना बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसा संयोग करीब कई वर्षों बाद बना है। इस सहयोग का सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं। इस दुर्लभ संयोग का किन राशियों को होगा विशेष लाभ

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काफी शुभकारी साबित हो सकता है। नौकरी एवं व्यापार के मामलों में आपको तरक्की हासिल होती दिखाई दे रही है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं। तो उसे जल्द से जल्द शुरू करें। ऐसा करने से आपको भविष्य में काफी लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि एवं प्रमोशन हो सकता है। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य और बुध के बीच मित्रता का भाव है। जिसका इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के हाथ बड़ी डील लग सकती है। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है गुरु ग्रह और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है इसीलिए यह सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा।

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ग्रहण के दौरान इस जातक के लोगों को आर्थिक लाभ हासिल होगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। परिवार जनों की ओर से सहयोग मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से रुका काम पूर्ण होगा। निवेश को लेकर समय अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Related posts

अपनी ही बेटी को बीवी बनाकर पैदा किया बेटा, फिर दोंनों की हत्या के बाद की भी ले ली जान

rituraj

जियो ने लॉन्च किए तीन प्लान BSNL और वोडाफोन को देंगे टक्कर

mahesh yadav

जम्मू-कश्मीरः बांदीपुरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढ़ेर,एक जवान शहीद

mahesh yadav