Breaking News featured देश यूपी

रिश्ते हुए शर्मशार, मामी पर लगा अपनी ही भांजी का रेप कराने का आरोप!

WhatsApp Image 2021 01 31 at 2.43.38 AM रिश्ते हुए शर्मशार, मामी पर लगा अपनी ही भांजी का रेप कराने का आरोप!

नोएडा। उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला पर अपनी ही भांजी का रेप करवाले का आरोप लगा है। सनसनी फैला देने वाली वारदात के बाद आरोपी शख्स और पीड़िता की मामी मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

12 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की अपने मामा-मामी के घर गई थी। आरोप है कि पीड़िता को उसकी मामी बहला-फुसला कर खेत पर ले गई। खेत पर पहले से ही मामी का एक जानकार मौजूद था। नाबालिग लड़की को खेत में अकेला छोड़कर उसकी मामी वहां से चली गई, जिसके बाद वहां मौजूद आरोपी शख्स ने उसके साथ रेप किया। शिकायत के मुताबिक, रेप का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी जब घर पहुंची तो अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में अपने परिवार को बताया।

 

 

पुलिस ने आरोपी युवक और लड़की के मामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

Related posts

महागठबंधन पर बोले नीतीश कुमार, जनता के लिए प्रतिबद्धताओं को करेंगे पूरा

piyush shukla

जैसलमेर: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए किया जागरूक

Saurabh

उत्तराखंड में की जाएगी 2 हजार बेसिक शिक्षकों की भर्ती

Samar Khan