featured देश

जेएनयू के शोध छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

JNU Rape जेएनयू के शोध छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के एक शोध छात्र के खिलाफ एक 26 साल की महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बुधवार को बताया कि महिला ने मंगलवार शाम पुलिस में शिकायत की कि आरोपी अजय सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।सिंह मध्य प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़ित को 2008 से जानता है।

JNU Rape

अधिकारी ने कहा, लड़की साल 2010 में दिल्ली आई, तभी से दोनों रिश्ते में थे। कई बार पीड़ित द्वारा शादी का आग्रह करने के बाद सिंह उससे शादी नहीं कर रहा था, इस वजह से उसने पुलिस से संपर्क किया।पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) का एक मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस अजय सिंह से पूछताछ कर रही है और उसे महिला के बयान के बाद दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। पिछले महीने, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले भी छात्रों पर लगे हैं आरोप- आपको याद दिला दें कि इससे पहले अगस्त महीने में छात्र संघ चुनाव से फिल्म देने के बहाने पूर्व जवाहर लाल विश्वविद्यालय में पीएचडी फर्स्ट में पढ़ने वाली एक छात्रा ने जेएनयू में ही पीएचडी कर रहे छात्र पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि जून के महीने में उसने फेसबुक पर लिखा कि उसे एक फिल्म की सीडी चाहिए,जिसके पास हो वह उसे बताए। उसके बाद जेएनयू से पीएचडी कर रहे एक छात्र अनमोल रतन ने फेसबुक पर ही छात्रा से संपर्क कर कहा कि वह मूवी (सैराट) उसके पास है। छात्रा का आरोप है कि 20 अगस्त को आरोपी छात्र मूवी देने के बहाने उसे ब्रह्मपुत्र होस्टल ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था।

Related posts

लखनऊ: KGMU में अचानक भर्ती हुए ब्लैक फंगस के इतने मरीज

Shailendra Singh

World Corona Update : वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 25.49 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

19 फीसदी आबादी कर सकती है बड़ा उलट-फेर

piyush shukla