नई दिल्ली। सेना के पूर्वी मुख्यालय में सैनिक की बेटी के साथ दुर्ष्कर्म का मामला सामने आया, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है। उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया था और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि 19 जून को राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई थी। 45 साल के एक शख्स पर इसका आरोप लगा है।