मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद यूपी में रेप हत्या और लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से है। जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है।
वहीं पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। और यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है। जब लड़की अपने घर से थोड़ी दूर पर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। तभी तीन लोगों ने बंदूक के सहारे रेप किया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सर्कल ऑफिस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को तीन आरोपियों ने एक घर में ले जाने के बाद उसे बंदूक दिखाकर डराया और फिर उसके साथ रेप किया। और एक आरोपी ने इस दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया है।