featured मनोरंजन वायरल शख्सियत

रणवीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम में मां नीतु कपूर ने दी जानकारी

ranbir 1 रणवीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम में मां नीतु कपूर ने दी जानकारी

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां जानकारी मिली है कि एक्टर रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी रणबीर कपूर की मां नीतु कपूर ने साझा की।

रणबीर घर पर हैं क्वारंटीन

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ घंटों से रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की अटकलें बॉलीवुड समेत देश में बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन इसबीच मां नीति कपूर ने इन अटकलों को खत्म कर और रणबीर कपूर की विस्तृत जानदारी लोगों के बीच साझा की। बता दें कि फिलहाल रणबीर घर पर ही होम क्वारंटीन है। इस खबर के बाद से रणबीर के फैंस टेंशन में है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर उनके स्वस्थय होने की कामना कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतु कापूर ने इंस्टाग्राम में शेयर की जानकारी

बता दें कि रणबीर कपूर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनकी नीतु कपूर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों से साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.. रणबीर कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है.. उन्हें दवाइयां दी जा रही है.. वो तेजी से रिकवर भी कर रहे है.. रणबीर अभी घर पर सेल्फ क्वारंटीन में है.. सभी सावधानियां बरती जा रही है।’

बहन करिश्मा ने भी नीतु के पोस्ट पर किया रिएक्ट

गौरतलब है कि नीतू कपूर के इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी रिएक्ट किया। जहां करिश्मा कपूर ने इमोजी के जरिए रणबीर कपूर को प्यार और उनके लिए दुआएं मांगी हैं। करिश्मा कपूर ने नीतु कपूर की पोस्ट पर रणबीर कापूर के लिए दिल वाले इमोजी के साथ प्रेयर वाले इमोजी की इस्तेमाल की है।

फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में जल्द नजर आएंगे रणबीर

बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।

Related posts

हबसी पिता शराब के लिए अपनी बेटी को करता था दोस्तों के हवाले, पुलिस ने किया गिरफ्तार

bharatkhabar

मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यूपी के मुख्यमंत्रीः मुलायम

kumari ashu

कोरोना पर चर्चा के लिए आज शाम पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, कांग्रेस-अकाली दल ने किया इनकार

pratiyush chaubey