नई दिल्ली। यहां शादी के दिन करीब हैं और रणवीर सिंह को फुरसत ही नहीं मिल रही है। ये शिकायत दीपिका के साथ-साथ उनके घरवालों को भी होगी। क्योंकि रणवीर शादी की रस्मों के बीच भी अपने काम में जुटे हुए हैं। दरअसल इन दिनों रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा का काम फाइनल स्टेज में चल रहा है। अपने इसी काम के चक्कर में इधर से उधर के चक्कर काट रहे हैं।
बता दें कि एंटरटेनमेंट पोर्टल पर छपी खबर की मानें तो अभी हाल ही में रणवीर शादी की रस्म के लिए महज एक दिन के लिए मुंबई आए थे। रस्म पूरी होते ही वह वापस लौट गए। घर पहुंचे रणवीर ने घरवालों और करीबियों के साथ समय बिताया। बता दें कि ‘सिंबा’ की शूटिंग 7 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। रणवीर काम और रस्मों के बीच टाइम मैनेजमेंट कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिलहाल काम से ब्रेक पर हैं और अपनी शादी को फुल इंजॉय कर रही हैं।