Breaking News featured देश मनोरंजन

अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह, जानें कितनी ले रहे फीस

WhatsApp Image 2021 01 29 at 12.50.02 PM अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, जानें कितनी ले रहे फीस

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी को लेकर चर्चा चलती ही रहती है। इन दिनों बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह चर्चाओं में बने हुए हैं। इसके साथ ही बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। साथ ही बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह आज के वक्त सबसे ज्यादा कमाई करवाने वाले एक्टर हैं और उनकी मार्केट वैल्यू बहुत ज्यादा है। जिसके चलते रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस के लिए वह 50 करोड़ रुपए ले रहे हैं और आने वाली हर फिल्म के साथ ही उनकी फीस भी बढ़ती जा रही है।

दीपिका पादुकोण से लगभग ढाई गुना ज्यादा फीस ले रहे रणवीर-

बता दें कि बाॅलीवुड में अभिनेता रणवीर सिंह की वैल्यू बढ़ती ही जा रही है। रणवीर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते है। इसके साथ ही रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में कैमियो नजर आए। हालांकि ये फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और ये फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। इसके पहले रणवीर आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म गल्ली बॉय में नजर आए थे। इसके साथ ही रणवीर सर्कस के लिए वह 50 करोड़ रुपए ले रहे हैं। अगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर कहें तो रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से लगभग ढाई गुना ज्यादा फीस ले रहे हैं।

ये कलाकार आएंगे फिल्म सर्कस में नजर-

इसके साथ ही इस फिल्म के लीड रोल में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडींज होंगे। वहीं दूसार तरफ इनके अलावा वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिर्जी, विजय पाटकर सुलभा आर्या, मुकेश तिवारी, अनिल चरनजीत, अश्वनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी अहम किरदार में होंगे।

Related posts

दिल्ली में बरसी आफत की बारिश, दरिया में तब्दील हुई सड़के

mohini kushwaha

यूपी में 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, जानिए रिजल्‍ट की डेट 

Shailendra Singh

गज़ब : दही खरीदने के लिए पाकिस्तानी ड्राईवर ने रोकी ट्रेन, हुआ सस्पेंड, VIDEO VIRAL

Rahul