मनोरंजन featured

रणवीर का दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

08 27 रणवीर का दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय शादियों के सीजन ने सुर्खिया बटोर रखी है। सोनम कपूर की शादी के बाद अब बारी है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिनकी शादी की खबरें भी खूब सुर्खियां बना रही हैं। लांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। लेकिन उनके रिश्‍ते के सबूत अक्‍सर सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। जब दीपिका ‘मेट गाला 2018’ इवेंट में रेड गाउन पहनकर रेड कारपेट पर पहुंची तो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसने सबका ध्‍यान खींच लिया।

08 27 रणवीर का दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

रणवीर ने दीपिका के लिए क्या ट्टीट हो गया वायरल

बता दे कि दीपिका की एक तस्वीर की वजह से रणवीर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही मे दीपिका ने अपनी एक तस्वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी जिसे देखकर रणवीर अपने जज्‍बात पर काबू नहीं रख पाये और कुछ ऐसा लिख दिया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। क्या कहा रणवीर ने आइये आपकतो बताते है। रणवीर ने दीपिका की इस तसवीर पर कमेंट किया ‘उफ्फ यार’। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया। ऐसा पहली बार नहीं है जब रणवीर ने दीपिका के लिए प्‍यार का इजहार किया है। खबरें तो यह भी आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

‘मेट गाला 2018’

बता दे कि ये तस्वीर ‘मेट गाला 2018’ का इसबार ‘हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन’ की है जिसमे दीपिका ने इस इवेंट में प्रबल गुरांग की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। जिसपर रणवीर ने अपनी फीलिंग शेयर की है।  रणवीर के इस ट्वीट पर दीपिका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आपका स्वागत है…’ और दिल भी भेजा। अब रणवीर दीपिका के ट्वीट का जवाब कैसे नहीं देते तो उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हाहहाहहा..’ साथ ही उन्होंने किस का एक स्माइली भी भेजा था।

खबरों की माने तो रणवीर दीपिका इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते है जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि रणवीर के घर वालों ने दीपिका को शादी का शगुन भी दे दिया है अब बॉलीवुड को सोनम कपूर की शादी के बाद दीपिका और रणवीर की शादी का इंतेजार है।

Related posts

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1957 में अटल के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी

mahesh yadav

उत्तराखंड: चार महीने भी नहीं चली तीरथ सरकार, छोटे कार्यकाल में बड़े विवाद

pratiyush chaubey

पीस पार्टी ने किया बड़ा धमाका, प्रवक्ता बोले- दोबारा ये गलती न करें ओवैसी

Shailendra Singh