मनोरंजन

रणवीर और दीपिका का हुआ ब्रेकअप!

RANVEER रणवीर और दीपिका का हुआ ब्रेकअप!

मुंबई। बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली दीपिका और उनके ‘बाजीराव’ यानी रणवीर आजकल अलग-अलग दिखने लगे है। हाल ही में दीपिका की फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के हिट होने पर भी रणवीर ने दीपिका के काम को लेकर कोई कमेंट नहीं किया था। इसके बाद दीपिका एक ब्रांड की लॉन्च पार्टी में नजर आई थी जहां एक रिपोर्टर ने उनसे उनके रिलेशन को लेकर काफी सवाल किए थे। इनमें एक सवाल रिपोर्टर ने यह भी किया था कि क्या रणवीर से उनके ब्रेकअप की खबरें सही है तो ने ‘हा या ना’ में जवाब ना देते हुए कहा की आप जो सुनना चाहते है मैं वही बोल दूंगी।

RANVEER रणवीर और दीपिका का हुआ ब्रेकअप!

गौरतलब है की हालही में शाहिद की प्री बर्थ डे पार्टी में दोनों ही पहुंचे थे पर दोनो साथ नजर नहीं आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने बताया था की जब वह हॉलीवुड गई हुई थी तो उनके पास अपने परिवार और दोस्तो के लिए बहुत ही कम समय बचता था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की फिल्हाल के लिए रोमांस उनकी जिंदगी में सबसे बाद में आता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की उन्की लाइफ में रोमांस की अहमियत ही नहीं है। दीपिका ने कहा की एक खूबसूरत रिश्ते में रहने के लिए यह यह जरुरी है की दो लोग अपने और अपने रिश्ते के लिए बहुत सिक्योर रहें। लेकिन रणवीर ने इस पर अभी तक कुछ नहीं बोला है।

हालांकि दीपिका और रणवीर के ऐसे अलग होने की वजह कोई भी हो लेकिन हम यही चाहेंगे की उनके बीच की यह अनबन जल्द ही खत्म हो जाए और यह रोमांटिक कपल अलग ना हो।

Related posts

राजनीति की खबरों पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या है

Rani Naqvi

मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत ड्रेसिंग कलेक्शन, आप भी देखें

mohini kushwaha

‘पा’ के पूरे  हुऐ 10 साल , अमिताभ बच्चन हुए भावुक

Trinath Mishra