featured धर्म यूपी

कई वर्षों के बाद सजेगा राम दरबार, इस बार भव्य होली मनाने की तैयारी

कई वर्षों के बाद सजेगा राम दरबार, इस बार भव्य होली मनाने की तैयारी

अयोध्या: रामलला पिछले कई वर्षों से टेंट में थे, अब उनका भव्य राम मंदिर बन रहा है। इस वर्ष होली में अयोध्या को फूलों से सजाने की तैयारी है। यह मौका कई वर्षों के बाद भक्तों को मिल रहा है।

फूलों से सजाया जाएगा पूरा मंदिर परिसर

होली के त्यौहार पर राम मंदिर का कोना-कोना फूलों से सजाया जाएगा। इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। लगभग 500 वर्षों के बाद यह मौका मिला है, इसे ऐसे ही जाने नहीं दिया जाएगा। इसी मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी ने अधिक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से भगवान टेंट में रह रहे थे। उन्हें उत्सव और अन्य आयोजनों से दूर रखा गया था। इस बार भगवान की पूरी कृपा भक्तों पर होगी। ऐसे में होली का त्यौहार और धूमधाम से मनाया जाएगा।

कई वर्षों के बाद सजेगा राम दरबार, इस बार भव्य होली मनाने की तैयारी

मंदिर बनने का जश्न दोगुना

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भगवान श्री राम का भव्य राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है। जो आने वाले कुछ वर्षों में तैयार हो जाएगा। कई पीढ़ियों ने इसके लिए बहुत त्याग किया है। अब सभी अपने भगवान का दर्शन मंदिर में कर पाएंगे। इस बार होली के मौके पर मंदिर बनने की खुशी त्यौहार के आयोजन को कई गुना बढ़ा देगी।

इस बार होली पूरे देश में 28 और 29 मार्च को मनाई जाएगी। पिछले वर्ष कोविड-19 की शुरुआत के कारण माहौल थोड़ा बिगड़ गया था। वैसा ही कुछ माहौल एक बार फिर बनता दिख रहा है। कोविड-19 की नई स्ट्रेन आने के बाद प्रशासन फिर अलर्ट हो गया है।

Related posts

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

Aman Sharma

चुनाव के दौरान जवानों ने चलाई गोली, टीएमसी प्रमुख हुईं नाराज, की आलोचना

bharatkhabar

जाधव को फांसी: नवाज बोले पड़ोसी देशों से चाहते हैं दोस्ताना संबंध

Rahul srivastava