featured देश

जेल में रामपाल कैदी नंबर 1005 के नाम से जाना जाएगा, कैदियों के लिए उगाएगा सब्जी

जेल में रामपाल कैदी नंबर 1005 के नाम से जाना जाएगा, कैदियों के लिए उगाएगा सब्जी

नई दिल्ली:स्वघोषित संत और सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को हिसार की एक विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। रामपाल अब जेल की सलाखों के पिछे ही रहेगा। जेल में रामपाल को अब नई पहचान मिल गई है, अब वह कैदी नंबर 1005 के नाम से जाना जाएगा।

 

ram जेल में रामपाल कैदी नंबर 1005 के नाम से जाना जाएगा, कैदियों के लिए उगाएगा सब्जी

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने BBNL के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्धाटन किया
दिल्ली के 5 सितारा होटल हयात के बाहर कपल को धमकाता और तमंचा लहराता दिखा पूर्व सांसद का बेटा

सूत्रों के मुताबिक रामपाल ने कैदी नंबर 1008 की मांग की थी, लेकिन उसे 1005 नंबर मिला। जेल प्रशासन ने उसे अब काम भी सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि उसको जेल में पर्यावरण को सुधारने के लिए फूल-पौधे उगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही वह जेल में बंद कैदियों के लिए वह सब्जियां भी उगाएगा।

 

बता दें हिसार की विशेष अदालत ने मंगलवार को रामपाल समेत कुल 15 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। बीते 11 अक्टूबर को कोर्ट ने दो मामले में उसे दोषी करार दिया था। हत्या के दो मामले में रामपाल समेत 15 आरोपी को दोषी ठहराया गया था। उस पर चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत का आरोप है। आजीवन कारावास के अलावा रामपाल पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

 

आपको बता दें कि नवंबर 2014 में रामपाल के सतलोक आश्रम में हिंसा हुई थी। हिंसा में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। यह हिंसा तब हुई थी जब पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने पहुंची थी जिसके बाद उसके समर्थकों ने हिंसा की थी।

 

आपको बता दें कि स्वंयभू संत रामपाल का हरियाणा में काफी असर है। दावा है कि उनके लाखों अनुयायी हैं। खुद को कबीरपंथी बताने वाले रामपाल स्वयं को परमेश्वर का एक रूप बताता है। रामपाल संत का चोला पहनने से पहले हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर था। नौकरी के समय ही रामपाल संत स्वामी रामदेवानंद महाराज का शिष्य बन गया और प्रवचन करने लगा था।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःनिकाय चुनाव की रणभेरी की आहट आते ही कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
उत्तराखंडःभाजपा के बागी नेता बनेंगे निकाय चुनाव में विभीषण

 

By: Ritu Raj

Related posts

Aaj Ka Panchang: 28 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul

कभी नहीं देखा होगा ऐसा फैशन शो, फोटोज़ में देखिए क्यों है खास

rituraj

25 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul