Breaking News featured देश

देश में रामनवमी की धूम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

RAMNAVMI देश में रामनवमी की धूम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देश में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों में लगा हुआ है। रामनगरी के रूप में विख्यात अयोध्या में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी हुई है। रामनवमी पर्व रामनगरी के प्रमुख पर्वों मे से एक और सबसे खास है।

इस पर्व को लेकर अयोध्या के मठों और मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है।  भक्तों का तांता सुबह से सरयू नदी और रामजन्मभूमि के साथ कनक भवन और हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए लगा हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है।

इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र के जीवन वृत्त और उनके आदर्शों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साझा करते हुए दिखाए गए हैं।

राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Greetings on Ram Navami. pic.twitter.com/tP2UBEzXle
— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2018

Related posts

Basti News: नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Rahul

बजट सत्र 2017 : आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

piyush shukla

अमरोहाः गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली

Shailendra Singh