Breaking News featured देश यूपी

रामलला ने धारण किए नए वस्त्र, साल के पहले दिन लगा 56 व्यंजन का भोग

3eff6fa8 f8c5 4a99 8f5f 5ea7ec95e24c रामलला ने धारण किए नए वस्त्र, साल के पहले दिन लगा 56 व्यंजन का भोग

अयोध्या। जैसा कि सभी जानते है भगवान राम की नगरी अयोध्या में राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। रामभक्तों द्वारा मंदिर में मन लगाकर सहयोग किया जा रहा है। इसी बीच आज साल 2021 की शुरूआत हो चुकी है। जिसके चलते नए साल को लोगों द्वारा बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया है। इसी बीच भगवान रामलला को नए साल के पहले दिन 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। यह लखनऊ के निवासी मनीष के द्वारा रामलला के पुजारी सत्येंद्र दास को सौंपा गया था। जिसके बाद रामलला को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया है। साल के प्रथम दिन रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए।

रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए-

बता दें कि शुक्रवार के दिन भगवान को क्रीम कलर की पोशाक धारण कराई गई। सुबह विधि विभान से पूजन होने के बाद आज दोपहर के भोग में रामलला को 56 भोग अर्पित किया गया है। लखनऊ निवासी मनीष के द्वारा प्रतिवर्ष नव वर्ष के प्रथम दिन रामलला को छप्पन भोग लगाया जाता है। भोग प्रसाद अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों के बीच में वितरित किया जाता है। रामलला के मंदिर में साल के प्रथम दिन हर बार 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भोग लगाने के बाद रामलला से यह प्रार्थना की गई है कि देशवासियों को इस वर्ष किसी भी तरीके की समस्या का सामना न करना पड़े। रामलला के दर्शन करने वाले लोगों की मनोकामना की पूर्ति हो। इसके आगे प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए। रामलला के दर्शन आरती में आज श्रद्धालुओं की संख्या भी अत्यधिक थी। राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं ने रामलला के दानपात्र में मंदिर निर्माण के निमित्त दान किया।

Related posts

सार्वजनिक करने के बाद सरकार को सौंपी जाएगी ‘फर्जी बाबाओं’ की लिस्ट

Pradeep sharma

पीएम ने किया ध्यान तो बढ़ गया केदारनाथ गुफा में ध्यान करने का क्रेज

bharatkhabar

यूपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन

Nitin Gupta