featured देश यूपी राज्य

रामदेव का बयान कहा, राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा से लोगों का भरोसा उठ जाएगा

2019 के आम चुनाव में किसी पार्टी या नेता का समर्थन नहीं करेंगे- बाबा रामदेव

नई दिल्ली: राम मंदिर के लिए उठ रही आवाजों के बीच अध्यादेश की पैरवी करते हुए योग गुरु रामदेव ने रविवार को कहा कि अयोध्या में यदि मंदिर नहीं बना, तो भाजपा से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय का सबसे बड़ा मंदिर संसद है और मोदी सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश ला सकती है।

बाबा रामदेव
बाबा रामदेव

पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा

रामदेव ने कहा कि करोड़ों लोगों की भावना के बावजूद यदि मंदिर नहीं बना भाजपा लोगों से अपना भरोसा खो देगी, जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। योग गुरु ने कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं, बल्कि देश का गौरव हैं। वह हमारे पूर्वज, हमारी संस्कृति और आत्मा हैं।

साथ ही रामदेव ने कहा कि उन्हें राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग अपने स्तर से मंदिर बनवाएंगे, तब इसका मतलब यह होगा कि वह न्यायपालिका या संसद का सम्मान नहीं करते।

साधु संतों ने अयोध्या कूच करने का एलान

2019 के चुनाव से पहले मोदी सरकार को राम मंदिर के मुद्दे पर सहयोगी संगठनों के साथ साथ संत समाज से भी बड़ी चुनौती मिल रही है। इलाहाबाद में अखाड़ा परिषद के साधु संतों ने अयोध्या कूच करने का एलान कर दिया है। कल और परसों होने वाले इस मार्च में भारी संख्या में नागा साधु भी शामिल होंगे।

हालांकि साधु समाज ने साफ किया है कि अयोध्या प्रशासन की अनुमति के बाद ही कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व वेदांत संस्थान ने यज्ञ भी शुरू कर दिया है। दावा किया गया है यज्ञ से मंदिर निर्माण का कार्य जल्द हो जाएगा।b

Related posts

खालिस्तान कमांडो फोर्स का गिरफ्तार व्यक्ति जरनैल सिंह भिंडरावाले के करीबी है

bharatkhabar

ट्रक और मारुति वैन मे जबरदस्त भिड़ंत

piyush shukla

पारा पुलिस ने किया हत्या खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Rahul