featured देश

रामायण के सामने फीके पड़े दुनियाभर के कार्यक्रम, लॉकडाउन में रामायण ने कैसे तोड़ा विश्व रिकॉर्ड..

ram 2 रामायण के सामने फीके पड़े दुनियाभर के कार्यक्रम, लॉकडाउन में रामायण ने कैसे तोड़ा विश्व रिकॉर्ड..

महामारी कोरोना के चलते पूरा विश्व लॉकडाउन पड़ा है। देश में भी कोरोना के चलते सारी लॉकडाउन लगा हुआ है। करीब देढ़ महीने से लगे लॉकडाउन में लोग कैद होकर रह गये है। जिसकी वजह से लोग काफी बोर भी हो रहे हैं।

ram 4 रामायण के सामने फीके पड़े दुनियाभर के कार्यक्रम, लॉकडाउन में रामायण ने कैसे तोड़ा विश्व रिकॉर्ड..
इसी बोरियत को दूर करने के लिए दूरर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को दौबार शुरू किया गया।

इस पुराने शो को लॉकडाउन के दौरान जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। पहले ‘रामायण’ ने साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाले प्रोग्राम होने का रिकॉर्ड बनाया, और अब ‘रामायण’ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम बन गया है। इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी है।

डीडी नेशनल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के रीब्रोडकास्ट ने वर्ल्ड वाइल व्यूअरशिप को तोड़ दिया है। 16 अप्रेल को सो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सो बना। इस 7.7 करोड़ लोगं ने देखा’। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

रामायण जब से शुरू हुआ है तभी से दर्शकों के द्वारा इसे खूब देखा जा रहा है और यही कारण है कि इस पुराने शो को खूब टीआरपी भी मिल रही है।

एक बार फिर से रामायण ने देश ही नहीं दुनिया में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, दूरदर्शन में दौबारा शुरू होने वाली रामायण ने 33 साल बाद दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़े हैं। जिसकी चर्चा देश ही नहीं दुनिया में भी खूब हो रही है।

रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर पहली बार 1987 में हुआ था। इस कार्यक्रम में अरुण गोविल ने राम की भूमिका, सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका और दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी। वहीं, कार्यक्रम में रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। जिनको दर्शकों ने तब भी खूब प्यार दिया था और इस बार भी खूब प्यार दिया है।

तो वहीं रामायण के इस कार्तिमान रिकॉर्ड के बाद एक खबर ये भी आ रही है कि, भगवान राम का रोल करने वाले बेहतरीन कलाकार अरूण गोविल राजनीति में भी आ सकते हैं?

जब अरूण गोविल से सियासत में जाने के बारे में पूछने पर अरूण गोविल ने कहा कि राजनीति में मुझे लंबे समय से ऑफर आ रहे हैं पर उस क्षेत्र में जाने की मेरी कभी इच्छा नहीं हुई।
हालांकि देश के दोनों बड़े दल बीजेपी और कांग्रेस से मुझे कई बार बुलाया है।

यह पूछने पर कि आप यूपी से हैं, जो देश की राजनीति का गढ़ माना जाता है, फिर भी सियासत ने आपको आकर्षित नहीं किया।

इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। वैसे ये अपने-अपने एटीट्यूड की बात है कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं? आजकल राजनीति भी एक प्रोफेशन की तरह है और मैं जिस प्रोफेशन में हूं, मैं उससे संतुष्ट हूं।

https://www.bharatkhabar.com/two-soldiers-martyred-in-the-grip-of-firing-from-pakistan-in-uri-sector-of-jammu-and-kashmir/
इस तरह उन्होंने तमाम उठती अटकलों में ये कहते हुए विराम लगा दिया है कि वो राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। वो जिस काम में हैं उससे बहुत खुश हैं।

Related posts

नाइजीरिया के नासारावा राज्य की राजधानी लाफिया में हुआ बड़ा विस्फोट,18 की मौत,40 झुलसे

rituraj

अफगानिस्तान को मिलने वाली गेहूं की पहली खेप को सुषमा ने दिखाई हरी झंडी

Breaking News

Sanju Movie Review: संजय दत्त के वो राज जो कोई नहीं जानता, फिल्म देखकर हो रहा है खुलासा

mohini kushwaha