featured देश राज्य

राम रहीम ने कहा- ‘जेल का खाना पसंद नहीं, मांगने पर भी नहीं मिली चाय’

ram rahim 2 राम रहीम ने कहा- 'जेल का खाना पसंद नहीं, मांगने पर भी नहीं मिली चाय'

सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल को कोर्ट परिसर बनाकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण मामले में सजा सुनाई गई है। राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम पर धारा 376, 509 और 511 के तहत सजा सुनाई गई है। एक तरफ जहां राम रहीम का हाथ काम करने के लिए उठता था तो अब राम रहीम कोर्ट के सामने दया की भीख मांगता हुआ नजर आया।

ram rahim 2 राम रहीम ने कहा- 'जेल का खाना पसंद नहीं, मांगने पर भी नहीं मिली चाय'
ram rahim

राम रहीम पर सजा सुनाए जाने के दौरान उसकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे और वह जज से माफी की गुहार लगा रहा था। लेकिन सजा सुनाने के बाद भी उसकी मांगे खत्म नहीं हुई। दरअसल सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम का कहना है कि उसे जेल का खाना अच्छा नहीं लगता इसलिए उसके लिए दूसरे खाने की व्यवस्था की जाए, इसके साथ ही उसने जेल परिसर से निकलते वक्त उसने चाय की भी डिमांड की थी। जिसके बाद जज जगदीप सिंह ने कहा कि राम रहीम के साथ अन्य कैदियों जैसा ही व्यवहार किया जाएगा और उसे जेल का खाना ही खाना होगा।

राम रहीम पर सजा सुनाने के साथ कोर्ट ने उसपर 65 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एक धारा पर उसपर 50 हजार, एक धारा पर 10 तथा अन्य धारा पर उसपर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वही कोर्ट के फैसले की संक्षेप में जानकारी हरियाणा सरकार को भी दी गई है। वही इस मामले पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उच्च स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया। जिसमें हिंसा के मुद्दे पर बात की गई।

Related posts

Election Date: 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Rahul

शशिकला को सजा, प्रदेश के लिए न्याय हैः पलानीस्वामी

Rahul srivastava

मेट्रो रेल में टेक्नीशियन के कई पदों पर निकली बम्पर भर्तीयां, आज ही करें आवेदन

Kalpana Chauhan