साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों पश्चावे की जिंदगी गुजार रहा है। अब उसे अपने किए का पर पश्चातावा हो रहा है। इस बीच राम रहीम से मिलने के लिए उसकी मां नसीब कौर रोहतक की जेल पहुंची।
रोहतक की जेल में राम रहीम अपनी मां को देखते ही भावुक हो गया। दोपहर 3 बजे के करीब उसकी मां नसीब कौर उससे मिलने कक्ष में पहुंची। दोनों की मुलाकात यूं हुई को आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 50 मिनट के करीब दोनों के बीच मुलाकात हुई है। जिसके बाद 4 बजे के करीब उसकी मां वापस चली गई। अपनी मां के चेहरे को देखने के बाद राम रहीम ने राहत की सांस ली। यह पहला मौका था जब राम रहीम से मिलने के लिए उसका कोई परिजन जेल में आया है। राम रहीम से मिलने वाले परिजनों कि लिस्ट भी प्रशासन को दे दी। इस लिस्ट में राम रहीम की मां का नाम सबसे उपर है।